Uncategorized

अंवरी में सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम का आयोजन

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के ग्यारहवाँ दिन ग्राम पंचायत अंवरी (सिर्री मंडल) में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पुज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी के कृपा से ग्राम अंवरी मे स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उपस्थिति में व्यासपीठ पूजन परम पुज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम के आयोजन मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये। इस पुण्य अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर, प्रतिष्ठित नागरिक पुस्पेन्द्र साहु गातापार एवं पूर्व सरपंच अंवरी-कार्यक्रम संयोजक लेखराम साहु ने श्रद्धेय अतुल महाराज जी एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए ग्राम अंवरी के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये।

कार्यक्रम की तैयारी संयोजक लेखराम साहू एवं मंच संचालन फलेन्द्र ध्रुव ने किया। इस पुण्य अवसर पर ग्राम अंवरी मे सत्संग का लाभ लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर , बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, पुष्पेन्द्र साहू, कार्यक्रम संयोजक लेखराम साहू, जनपद सदस्य सुनील गायकवाड़, पूर्व सरपंच कामता साहू, गोपी साहू, सेवकराम साहू, तुलेन्द्र साहू, कमलेश्वरी साहू, फलेन्द्र ध्रुव, रंजीत जांगड़े, बालाराम ध्रुव, बिसाहु साहू, भूखन ढींवर, नंदकुमार साहू, पवन यादव, पुरुषोत्तम साहू, हरिश्चंद्र निर्मलकर, विश्राम पाल, सरस्वती साहू, हेमलता ध्रुव, गोदावरी ढींवर, रेखा साहू, एवं आस पास के अनेको गणमान्य ग्रामीणों सहित ग्राम अंवरी के श्रोतागण सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!