Uncategorized

प्रदेश में पांच मेडिकल कालेज की घोषणा,धमतरी से फिर भेदभाव – दीपक सोनकर

निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा महापौर संग सरकारी अमला का परेवाडीह में हुआ था मेडिकल कालेज का निरीक्षण, जनता पूछ रही है आखिर नाम क्यों नहीं आया?


धमतरी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने गीदम, कुनकुरी,मनेन्द्रगढ़,जांजगीर,और कबीरधाम में नये मेडिकल कालेज की घोषणा के बाद धमतरी वासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने दीपक सोनकर ने कहा कि लगभग साल भर पहले महापौर रामू रोहरा के साथ शासन का सरकारी अमला मेडिकल कालेज के लिए ग्राम परेवाडीह के आसपास स्थल चयन करने पहुंचा था। उस समय उम्मीद जगी थी कि धमतरी को मेडिकल कालेज मिलेगा, लेकिन जारी सूची में धमतरी का नाम नहीं है। स्थल निरीक्षण के बाद धमतरी वासियों को लगा था कि अब 10 लाख आबादी वाले इस जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलेगी। आसपास के 3 जिलों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आते हैं। इसके बाद भी धमतरी को नजरअंदाज किए जाने से जनता में आक्रोश है। शहरवासी अब महापौर से सवाल कर रहे हैं कि जब केंद्र, राज्य और निगम तीनों में भाजपा की सरकार है, जिसे ट्रिपल इंजन कहा जाता है, उसके बाद भी धमतरी के साथ भेदभाव क्यों? निरीक्षण के बाद फाइल कहां अटकी और किसकी गलती से धमतरी बाहर हुआ, इसका जवाब जनता मांग रही है। श्री सोनकर ने कहा कि केवल फोटो और निरीक्षण से काम नहीं चलेगा। धमतरी को मेडिकल कालेज दिलाने के लिए महापौर और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को सड़क पर उतरना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!