Uncategorized

परसवानी जंगल में अतिक्रमण को लेकर बवाल : कार्रवाई की मांग पर वन अमले को ग्रामीणों ने घंटों रोका


धमतरी। जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के परसवानी जंगल में अवैध अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जंगल की भूमि पर ट्रैक्टर से जोताई कर खेती किए जाने की सूचना पर वन विभाग की करीब 20 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। जहां अतिक्रमणकारियों से विभाग की टीम द्वारा समझाईश दी गई। साथ ही अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विभाग की टीम पर दबाव बनाया गया कि तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर ग्रामीणों को बताया कि तत्काल बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने के बजाये नियमानुसार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की समय दिया गया। साथ ही जवाब देने का समय दिया जाता है इसके पश्चात नियमो का पालन करते हेतु भविष्य में कब्जा हटाया जा सकता है। लेकिन ग्रामीण कब्जा तुरंत हटाने की मांग पर अड़ेे रहे इसके पश्चात विभाग द्वारा अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया फिर दोनो पक्षो को समझाईश दी गई। इस दौरान ग्रामीणों और कथित अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। हालात को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

”अतिक्रमण सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी जहां कुछ ग्रामीणों द्वारा तत्काल कब्जा हटाने की मांग को लेकर वन विभाग की टीम को रोका गया था ग्रामीणों को समझाईश दी गई है कि नियमानुसार कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ÓÓ
श्रीकृष्ण जाधव
डीएफओ धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!