Uncategorized

पुलिस ने जुआ-सट्टा पर कसा शिकंजा:तीन थानों की कार्यवाही में 6 गिरफ्तार

पुलिस द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा जाल का पर्दाफाश, नकदी व मोबाइल जब्त

एसपी. धमतरी के निर्देशन में जिले की विभिन्न थाना पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में धमतरी पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो सट्टा एवं एक ताश जुआ प्रकरण में कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर सट्टा के मामले में दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रामसगरी तालाब, धमतरी के पास दबिश दी, जहां आरोपी कमलेश यादव पिता चंदू यादव ( 39 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी) को अंकों के आधार पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से नकदी 750 रूपये, 1 नग सट्टा पट्टी, 1 डॉट पेन जब्त किए गए।
थाना सिटी कोतवाली में धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन, शिव मंदिर कला मंच के पास आरोपी विरेंद्र सागरवंशी पिता स्व. तिहारन राम ( 40 वर्ष, निवासी मुजगहन) को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा।आरोपी के पास से 01 मोबाइल (कीमत 6,000 रूपये) एवं नकदी 5,000 रूपये, कुल 11,000 रूपये का सामान जब्त किया गया।थाना अर्जुनी में धारा 7(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।थाना भखारा पुलिस ने ग्राम गातापार, नया तालाब के पास दबिश देकर ताशपत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से नकदी 2,640 रूपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की गई।थाना भखारा में धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।जुआरियों मे सूर्यकांत धृतलहरे पिता झनकराम लहरे,25 वर्ष, निवासी देमार,ज्वालामुखी पिता हृदय राम, 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा, दुर्गेश कुमार पिता भगतुराम कंवर 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा, दशरूराम निषाद पिता ग्वाल निषाद 55 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!