Uncategorized

छोटे हाथ गाड़ी से सफाई कर्मियों को हो रही परेशानी, स्वच्छता कार्य भी हो रहा प्रभावित

जल्द कचरा उठाने सफाई कर्मियों को दिये जाएंगे पहिए वाले रिक्शे


धमतरी। स्वच्छ भारत अभियान को धमतरी नगर निगम अन्तर्गत सार्थक बनाने निगम लगातार प्रयासरत है। लेकिन कुछ कमियों के चलते इनमें अड़चन आ रही है। जिसेे दूर करने महापौर रामू रोहरा गंभीर है।
बता दे कि शहर के सभी 40 वार्डो में रोजाना कचरा उठाया जाता है। साथ ही नालियों की सफाई भी की जाती है। सफाई के पश्चात कचरा सड़क किनारे रखा जाता है। जिसे सफाई कर्मियों द्वारा उठाया जाता है। लेकिन ज्यादातर सफाई कर्मियों को कचरा व मलबा उठाने छोटा हाथ गाड़ी दिया गया है जिसमें थोड़ी मात्रा में ही कचरा डालने पर भर जाता है। जिसे हाथ से धक्का देते हुए सफाई कर्मी ले जाते है इससे सफाई कर्मियों की मेहनत व समय की खपत ज्यादा होती है चूंकि हाथ गाड़ी में कम कचरा आने के कारण सफाई कर्मियों को कई बार कचरा उठाने व फेंकने वार्ड के चक्कर लगाना पड़ता है। इससे कभी कभी सफाई कार्य भी प्रभावित होता है। ऐसे में काफी समय से छोटे हाथ गाड़ी के स्थान पर पहिए वाले रिक्शे देने की मांग हो रही है। आखिरकार अब मांग पूरी हो पायेगी। पहिए वाले रिक्शो का साईज बड़ा होता है इससे एक ही बार में कई गुणा अधिक कचरा उठाया जा सकता है। इसे चलाने में भी कम मेहनत लगती है। जिससे सफाई कर्मियों को आसानी होगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही बड़ी संख्या में रिक्शे खरीदे जाएंगे।
स्वच्छता हमारी प्राथमिकता, जल्द खरीदे जाएंगे 80 रिक्शे – महापौर रामू रोहरा

इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने बताया कि स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। इसलिए कचरा व नालियों से निकले मलबा उठाने हेतु जल्द ही 80 रिक्शो की खरीदी की जाएगी। साथ ही निगम के पुराने रिक्शो की जांच कराई जाएगी जो रिक्शे मरम्मत पश्चात उपयोग योग्य पाये जाएंगे। उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी। स्वच्छता कार्य से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। स्वच्छता के प्रति नगर निगम गंभीर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!