पीजी कॉलेज स्टेडियम मे अंडर 14 क्रिकेट का ट्रायल 3 सितंबर को

धमतरी। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें धमतरी जिला अंडर-14 टेस्ट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 3 सितंबर को फिटनेस टेस्ट और ट्रायल पीजी कालेज क्रिकेट स्टेडियम में प्रात: 9.00 बजे से प्रारंभ होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय बाबर बताया कि अंडर 14 के सभी मैच टेस्ट आधार पर होंगे इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा । फिटनेस टेस्ट के बाद खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील बोरकर, ईश्वर साहू , शुभांक त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है। धमतरी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष राकेश दीवान ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। सहसचिव सकुश गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। ट्रायल के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है । जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर-14 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 रखी गई है । अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 के मध्य हुआ है । सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 20-20 खिलाडिय़ों को सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। धमतरी जिला के अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ी रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, के साथ जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:30 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी पी. जी. कालेज क्रिकेट स्टेडियम में स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है । जिन खिलाडिय़ों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें । ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके ।

