Uncategorized

भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीन नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने टीम भोपाल रवाना


कुरुद। पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की पुरुष नेटबॉल टीम अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीन नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 13 मार्च तक आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से चयनित खिलाडिय़ों में धीरेंद्र कुमार, अजीत, प्रदीप चौहान, शैलेन्द्र साहू, उमेश साहू, सुजल देवांगन, लालाराम, दिनेश, हिमांशु, मधुकांत, हेमन सिंह और सुनील शामिल हैं। टीम के साथ मैनेजर के रूप में डॉ. विनय यादव नेता जी सुभाष कॉलेज अभनपुर तथा कोच के रूप में गोपाल साहू व्यायाम शिक्षक शासकीय उमावि परखंदा खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की खेल टीमें पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चुकी हैं। ऐसे में इस बार भी खिलाडिय़ों से बेहतर प्रदर्शन और पदक की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!