भखारा मे नए सीएमओ का भव्य स्वागत, विकास को मिलेगी नई दिशा
नगर पंचायत भखारा-भठेली में हुआ गरिमामय स्वागत समारोह

नगर पंचायत भखारा-भठेली में नव पदस्थापित मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हरि पावरिया के आगमन पर एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जैसे ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाला, नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
अध्यक्ष ज्योति जैन ने जताई विकास की उम्मीद
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने सीएमओ हरि पावरिया का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास को नई गति मिलेगी और भखारा-भठेली में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने किया आभार व्यक्त
नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नगर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू,परदेसी कंवर,भूपेंद्र यादव, भानु प्रताप गायकवाड, छबीलाल निर्मलकर, चांदनी साहू, झम्मन साहू, मेघनाथ साहू, अंजू साहू, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, गौतमी पटेल, संजय साहू, मीना निषाद सहित नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, अकाउंटेंट एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम*पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर नए सीएमओ का स्वागत किया और नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।