Uncategorized

नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की अध्यक्षता में विशेष सामान्य सभा आयोजित सभी पार्षदों ने महिला आरक्षण बिल हेतु जताई सहमति

भखारा-महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न हो पाने के पश्चात देशभर के नगरीय निकायों में इसके समर्थन में प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भखारा भठेली नगर पंचायत में भी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में एक विशेष सामान्य सभा का आयोजन किया गया।
यह सभा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें महिला आरक्षण के समर्थन में एक पंक्ति का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव को सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से पारित किया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्योति हरख जैन ने महिला आरक्षण को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलेगी, जो समाज के समग्रr विकास के लिए आवश्यक है।सभा में उपस्थित सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी सहमति व्यक्त की और इसे महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर सीएमओ हरि पावरिया, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, भूपेश्वरी चंदेल, सभापति अंजू साहू, सभापति गौतमी पटेल, पार्षद गण परदेसी कंवर, भूपेंद्र यादव, भानु प्रताप गायकवाड, छबिलाल निर्मलकर, अविनाश गौर बिट्टू साहू,झम्मन साहू,मेघनाथ साहू, हितेंद्र साहू सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे और सभी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!