बदनीयती से परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री का खोखला प्रयास नाकाम – कांग्रेस पार्षद

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 के लिए नगर निगम धमतरी में विशेष बैठक आयोजित की गई थी जिस पर नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल अधिनियम 2023 बदनियति से परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री का खोखला प्रयास नाकाम साबित हुआ , उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर संविधान तोड़ने की असंवैधानिक तरकीब को विपक्ष ने रोक दिया, महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में पास हो चुका था जिसका कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया था । यह सरकार महिला आरक्षण बिल के नाम पर परिसीमन करना चाहती है महिलाओं के नाम पर संविधान बदलने का प्रयास किया जा रहा था । उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं, यह हिंदुस्तान का राजनैतिक ढांचा है चुनावी ढांचा है उसे बदलने की कोशिश है जिन्हें विपक्ष ने रोक दिया है ।देश के कई हिस्से है जहां भारतीय जनता पार्टी कभी चुनाव जीत कर नहीं आई है भारतीय जनता पार्टी शुरू से थोड़ फोड़ की राजनीति पर विश्वास करती आई है ।
महिला पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि महिला आरक्षण देना है तो आज ही लागू कर 543 सीटो में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर 179 महिला सांसद बनाए हमें मालूम है ये ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इनके दिग्गज नेताओं की कुर्सी चली जाएगी । 11 सालों में पहली बार मोदी सरकार का कोई बिल गिरा है , यह सिर्फ बिल ही नहीं गिरा है जनता का विश्वास गिरा है और भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है । पार्षद योगेश लाल ने कहा कि नगर निगम धमतरी में एक साल से ज्यादा हो गए है महिलाओं का कितना सम्मान नगर निगम कर रही है आप सब देख रहो हो छत्तीसगढ़िया समाज से चुनकर आई महिला सभापति जो कि पूरे धमतरी शहर की सभापति है संवैधानिक पद पर बैठी है जिनका सम्मान हम सब करते है ऐसे महिलाओ का अपमान किया जाता है उनके अधिकारों का हनन किया जाता है उनके प्रोटोकॉल को उनसे छिना जाता है गाड़ी को छिन लिया जाता है ।पार्षद उमा भागी ध्रुव ने कहा कि यह सिर्फ सभापति का अपमान नहीं सभी चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान है जिसका हम घोर निंदा करती है । आने वाले समय में भाजपा को सबक जनता सिखाएगी.