रामू रोहरा ने किया लालबगीचा वार्ड में आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी अंतर्गत लालबगीचा वार्ड में एनएच-30 से शिव मंदिर होते हुए तूफान चौक तक आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन महापौर रामू रोहरा द्वारा पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृत लागत 24.10 लाख रुपये है।महापौर श्री रोहरा ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से वार्डवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है और यह कार्य उसी विकास संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर सभापति कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर, श्याम लाल नेताम, हिमानी साहू, पार्षद कुलेश सोनी, चन्द्रभागा साहू, आशा लोधी, लक्ष्मण साहू, भागवत साहू, नन्दू लोधी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।वार्ड के लंबे समय से लंबित मांग पूर्ण होने पर वार्ड पार्षद हिमानी साहू एवं वार्ड वाशी ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
