Uncategorized

जिला पंचायत मे गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा ध्वजारोहण किया गया

जिला पंचायत मे गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा ध्वजारोहण किया गया

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक नकुल वर्मा, लेखा अधिकारी चंदन टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, मोनिका देवांगन, अजय फत्तेलाल ध्रुव, मीना साहू, धनेश्वरी साहू, कविता बाबर, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ध्वजारोहण पश्चात अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। अनेक बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई तथा देश को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान दें, ताकि भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार किया जा सकता है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत के सभी भृत्यों को वर्दी प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!