Uncategorized

धमतरी में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडा वंदन एवं फिटनेस गतिविधि का आयोजन

धमतरी- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब एवं फिट लाइफ फिटनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में फिट लाइफ फिटनेस क्लब, धमतरी में झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम निर्देशक के रूप में किया।झंडा वंदन के पश्चात सभी रोटेरियन सदस्यों, इनर व्हील साथियों एवं फिट लाइफ फिटनेस क्लब के सदस्यों को फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक एक्सरसाइज करवाई गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।उक्त जानकारी अध्यक्ष मनीष मित्तल ने दी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!