Uncategorized

भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक विनय जैन ने की सुंदरगंज वार्ड से दावेदारी

युवा शिक्षित श्री जैन हो सकते है पार्षद पद के लिए सुंदरगंज वार्ड से योग्य उम्मीदवार


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है जल्द ही आचार संहित लग सकती है। ऐसे में वार्डो से पार्षद पद के दावेदार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में सुंदरगंज वार्ड से पार्षद पद हेतु भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक विनय जैन ने दावेदारी की है।
बता दे कि इस बार नगरीय निकाय आरक्षण प्रक्रिया में सुंदरगंज वार्ड क्र. 4 अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। जिससे दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। विनय जैन उक्त वार्ड से भाजपा के सशक्त दावेदार हो सकते है। ज्ञात हो कि विनय जैन पिता हुकुमचंद जैन सपना कॉलोनी, अठवानी गली सुंदरगंज वार्ड निवासी है। बैंग्लोर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा अर्जित की है। सालों से कोचिंग संस्थान का संचालन कर रहे है। शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का भविष्य गढऩे का कार्य श्री जैन कर रहे है। वर्तमान में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे है। संघ शिक्षा वर्ग में प्राथमिक प्रशिक्षित है। धार्मिक गतिविधियों में भी श्री जैन हमेशा सक्रिय रहे है। वे पूर्व में सचिव सकल जैन समाज धमतरी भी रहे है।
उल्लेखनीय है कि सुंदरगंज वार्डवासी इस बार वार्ड पार्षद के रुप में युवा शिक्षित व सक्रिय नेता को पार्षद के रुप में देखना चाहते है। ऐसे में वार्डवासियों की उम्मीदों व पार्टी के मापदण्डो पर विनय जैन खरा उतर सकते है। भाजपा की राजनीति के साथ-साथ वार्ड में भी विनय सक्रिय है। जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहे। वार्ड की समस्याओं व मांगो के प्रति गंभीर है। ऐसे में व भाजपा से योग्य उम्मीदवार साबित हो सकते है। चर्चा के दौरान विनय जैन ने कहा कि यदि उन्हें पार्टी मौका देती है तो वे वार्ड पार्षद के रुप में वार्ड के विकास में अपना योगदान देकर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही भाजपा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!