Uncategorized

सत्ता मिलने के  तीन सालो तक नहीं बढ़ाया गया मितानिनो का मानदेय, अब उनके सम्मान से भी भाजपा को हो रही परेशानी

 

स्वयं को धमतरी विस और जिले का नेता प्रस्तुत करने वाले महापौर ने सिर्फ शहर के मितानिनो का किया सम्मान इस पर महापौर से भाजपा नेता पूछे सवाल

विकास के नाम पर धमतरी विस और जिले के कार्यों का श्रेय लेते है महापौर तों सिर्फ शहर के मितानिनो का सम्मान क्यों?

विधायक प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा ने भाजपा नेता द्वारा विधायक ओंकार साहू द्वारा आयोजित मितानिन सम्मान कार्यक्रम पर उठाये गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक ओंकार साहू द्वारा मितानिन बहनो का सम्मान शायद भाजपा को रास नहीं आ रहा है.यह कोई प्रथम अवसर नहीं था ज़ब विधायक द्वारा मितानिनो का सम्मान किया गया हो बल्कि कार्यक्रम का दूसरा वर्ष था. जंहा मितानिनो के सेवा समर्पण और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे किये जाने वाले कार्यों का सम्मान किया गया. इस पर छोटी सोंच वाली बयान बाजी कर भाजपा नेता द्वारा अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है.
श्री गोलछा ने आगे कहा कि प्रदेश-देश मे भाजपा की सरकार है भाजपा को पूरे प्रदेश मे कार्यक्रम आयोजित कर मितानिनो का सम्मान करना चाहिए था लेकिन इसके विपरीत विधायक द्वारा किये गए सम्मान पर सवाल उठाया जा रहा है.भाजपा सरकार द्वारा बीते तीन सालो से मितानिनो का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है.मितानिने भाजपा सरकार से त्रस्त है.मितानिनो की सुध भाजपा सरकार नहीं ले रही है और अब उन्हें विधायक द्वारा मितानिनो का सम्मान भी खटक रहा है. विधायक ओंकार साहू सम्पूर्ण धमतरी विस के प्रतिनिधि है ऐसे मे विस के मितानिनो का सम्मान उनके द्वारा किये जाने से मितानिने प्रसन्न है. लेकिन इस पर राजनितिक बयानबाजी कर भाजपा नेता मितानिनो के सम्मान के खिलाफ नजर आ रहे है.
आकाश गोलछा ने आगे कहा कि वैसे तों महापौर रामू रोहरा द्वारा भी मितानिन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया उस पर क्यों भाजपा नेता द्वारा सवाल नहीं उठाया गया? महापौर रामू रोहरा द्वारा धमतरी विस व जिले के विकास की बात आती है तों श्रेय लेने आगे रहते है स्वयं को धमतरी विस और जिले का नेता प्रस्तुत करते है लेकिन ज़ब बात मितानिनो के सम्मान की आई तों क्यों सिर्फ शहर के मितानिनो का सम्मान उनके द्वारा किया गया उन्हें विस सहित जिले के मितानिनो का सम्मान करना था. यह महापौर और भाजपा नेताओं की दोहरी मानसिकता को उजागर करती है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!