Uncategorized

गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं

धमतरी- सिख धर्म के संस्थापक एवं महान संत गुरु नानक देव जी की जयंती और पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त प्रदेशवासियों एवं सिख समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उनके द्वारा दिए गए उपदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी समाज को सत्य, परिश्रम, सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा को सर्वोपरि बताया। उनका जीवन दर्शन हमें समाज में प्रेम, एकता, सद्भावना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की सीख देता है।श्रीमती साहू ने कामना की कि प्रकाश पर्व का पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रकाश लेकर आए तथा गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हम सभी को मानवता और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!