Uncategorized

60 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, कुरुद पुलिस ने फर्जी बिल और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए की गई जालसाजी का किया खुलासा

एक करोड़ के व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की हेराफेरी, एफसीआई गोदाम में चावल जमा करने के नाम पर 8 फर्जी इनवाइस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुरुद पुलिस ने व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने के मामले में महासमुंद निवासी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया श्रीमती उर्मिला शर्मा, 48 वर्ष, निवासी धोबनीपारा, कुरुद ने थाना कुरुद में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यावसायिक लेनदेन के तहत उन्होंने आरोपी विनय अग्रवाल, 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 30, आदर्श नगर, महासमुंद को केनरा बैंक के माध्यम से आर टी ज़ी एस द्वारा अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।आरोपी द्वारा प्रार्थिया को 40 लाख रुपये वापस किए गए, लेकिन शेष 60 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि बकाया राशि हड़पने की नीयत से आरोपी ने 16 जून 2023 से 24 जून 2023 के मध्य 2360 क्विंटल चावल एफसीआई मंदिर हसौद गोदाम में जमा कराने के नाम पर 8 नग फर्जी एवं कूटरचित इनवाइस/बिल तैयार कर प्रार्थिया के समक्ष प्रस्तुत किए। जांच में इन दस्तावेजों की तारीखों एवं तथ्यों में विसंगतियां पाई गईं।प्रार्थिया की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग का अपराध पाए जाने पर थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 467, 468, 471 एवं 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे महासमुंद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!