सेवा संकल्प व हरित की अवधारणा के साथ जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में मसान डबरा में हुआ वृहत वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं व पत्रकारों के नाम पर हुआ वृक्षारोपण दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित व समृद्ध भारत के निर्माण की सोच से प्रेरणा लेकर कर रहे है कार्य- अरुण सार्वा
मसान डबरा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम दे रही है पर्यावरण संरक्षण का संदेश – प्रकाश बैस

धमतरी। पर्यावरण संरक्षण हरियाली संवर्धन, हरित अवधारणा और ग्रामीण विकास के उद्ेदश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम मसान डबरा में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 76 पौधे रोपे गए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं व पत्रकारों के नाम पर हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने की एवं अतिथि के रुप में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जिला पंचायत की महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति मोनिका देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, अजय नाहटा, नागेन्द्र शुक्ला, मोहन नाहटा, गरिमा नेताम, अकबर कश्यप, धनेश्वरी साहू, अनिता ध्रुव, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंग्रिरा ध्रुव, हृदय साहू, केशव साहू, राजेश गोसाई, विनय जैन, पवन गजपाल, अविनाश दुबे, रवि दुबे, आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर मंचीय कार्यक्रम भी हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित व समृद्ध भारत के निर्माण की सोच से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे है। इसी तहत अपने स्तर पर एक छोटा सा प्रयास वृहद पौध रोपण व 34 कमार परिवारों के लिए विकसित कॉलोनी बनाई गई है। उन्होने सभी से अपील भी की गई है कि अपने सामर्थ अनुसार जरुरमंद परिवारो के लिए आवास अथवा कॉलोनी निर्माण में जरुर सहयोग दे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच अंतिम व्यक्ति का विकास व अंत्योदय को आगे बढ़ाने के सोच के अनुरुप कमार परिवारो के लिए कॉलोनी डेवलप की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर उक्त वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मसान डबरा में आयोजित किया गया। विकास आवश्यक है लेकिन विकास के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उक्त आयोजन हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। उन्होने मसान डबरा में निर्मित विकसित कॉलोनी की सराहना की। इस दौरान नागेन्द्र बोर्झा, केशव टेकाम, नगिना सोम, शत्रुघन नाग, मोहन साहू, सुलोचना साहू, रुपेन्द्र साहू, मोनू साहू, दिनेश्वरी नेताम, चन्द्रकला साहू, प्रेमलता नागवंशी, चेलेश्वरी साहू, चित्रांश नागवंशी, श्यामंत बिसेन, रामगोपाल साहू, बबलू सेन, दीनदयाल सेन, ननकू दास मानिकपुरी, विकास जैन, सुनील यादव, सुनील सिंहसार सुगन चन्द्र साहू, शक्ति मरकाम, गिरवर भंडारी, रमेश साहू, बीआर साहू, जन्मजेय साहू, बलदाउ यादव, साहनुराम साहू, साधूराम साहू, पवन साहू, वेसित पटेल, केशव नाग, लौकुमार साहू, उमेश ध्रुव, बल्लु साहू, जनक साहू, मुंगेश ध्रुव, रेवत शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
परिवार जनसंघी लेकिन राजनीति में आने की नहीं थी सोच
श्री सार्वा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनके पिता व परिवार जनसंघी थे, भाजपा से जुड़े थे, इसलिए उनका झुकाव भी भाजपा के विचारधारा की ओर शुरु से रहा है। लेकिन सक्रिय राजनीति में आने की कोई इच्छा या सोच नहीं थी। लेकिन ऐसा संयोग बना कि आज जिला पंचायत अध्यक्ष के रुप में आप सभी के बीच उपस्थित हूँ।
श्री सार्वा के सोच के अनुरुप 34 कमार परिवारो के लिए बनाई गई डेवलप कॉलोनी

कार्यक्रम के रुप में श्री सार्वा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जब वे न्यौता भोज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो मसान डबरा के कमार परिवारो की स्थिति देखकर चिंतित हुए कच्चे मकानो में कहीं खपरैल तो कहीं खपरैल भी नहीं था। जिसके पश्चात एक बेहतर निवास निर्माण की सोच रही। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार परिवारो को आवास हेतु 2 लाख रुपये का सहयोग व 90 दिन की मजदूरी प्रदान की गई। आवास को डेवलप स्वरुप देने में श्री सार्वा की महत्वपूर्ण भूमिक रही।
कॉलोनी को विकसित व व्यवस्थित बनाने में रही श्री सार्वा का रहे विशेष सहयोग
बता दे कि आवास व कॉलोनी निर्माण के दौरान श्री सार्वा ने सत्त निगरानी की विशेष कर गुणवत्ता व समय-सीमा के दौरान बेहतर कॉलोनी निर्माण पर जोर दिया। शासन से प्राप्त जनमन योजना के तहत 2 लाख की राशि के बाद कॉलोनी को डेवलप करने संसाधनों व सुविधाओं को बढ़ाने में श्री सार्वा का आर्थिक सहयोग भी रहा। जिससे कॉलोनी को विकसित व व्यवस्थित बन सकी।
कमार परिवारो की आवास व कॉलोनी में दी गई यह सुविधाएं
श्री सार्वा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बताया कि प्रत्येक कमार परिवारो के लिए टू बीएचके बनाए गए है जिनमें 2 कमरे एक हॉल व किचन निर्माण कराया गया है। चूंकि कमार परिवार चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाते है ऐसे में घर के भीतर एक प्रकार के मॉडूलर स्वरुप किचन में ऐसे खाना पकाने से घर की स्थिति खराब होने की आशंकाओं को देखते हुए श्री सार्वा ने घर के पीछे एक और लकड़ी से खाना बनाने हेतु किचन बनवाया। साथ ही एक स्टोर रुम की भी व्यवस्था की गई। डेवलप कॉलोनी की तरह कैम्पस को कवर्ड कैम्पस बनाया। एंट्री एक्जिट के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए। साथ ही कॉलोनी में गार्डन, कम्यूनिटी हॉल मंदिर भी बनवाया गया है।
