कुरुद दशहरा महोत्सव : तृतीय दिवस रंग झरोखा की प्रस्तुति ने बांधा समां

कुरुद। कुरूद नगर मे दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है । महोत्सव के तृतीय दिवस मे छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति हुई, कुरूद शासकीय विभागों के विभागाध्यक्षों के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि हेमराज देवांगन बीएमओ स्वास्थ्य विभाग, अध्यक्षता कमल ठाकुर थाना प्रभारी कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में मंडी सचिव राजु रात्रे, नायाब तहसीलदार योगेन्द्र निर्मलकर, बिजली विभाग के अधिकारीगण सुरेश कोसरे, राकेश सिन्हा के आतिथ्य में संपन्न हुआ, अतिथियो का महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया, आतिथ्य संबोधन मे हेमराज देवांगन ने कहा कुरूद दशहरा महोत्सव ऐतेहासिक है, निरंतर 27 वर्षो से संचालित कर प्रदेश की पहचान बनाना हम सब कुरूद वासियों के लिए गौरवान्वित करने जैसा है। थाना प्रभारी कमल ठाकुर ने महोत्सव समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। नायाब तहसीलदार योगेन्द्र निर्मलकर ने कहा एक मंच में सबको बाँधना, सबका सम्मान करना ही इस महोत्सव का विशेष पहचान है। मंच संचालन महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रभात बैस ने एवं आभार व्यक्त महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के पदाधिकारी सदस्यों मे महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात बैस, पार्षदगण सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, महावीर साहू, खिलेन्द्र देवांगन, सदस्यगण मोहन अग्रवाल, मूलचंद सिन्हा, भारतभूषण पंचायन, रवि चुनमुन, किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, संजू चन्द्राकर, मुकेश कश्यप, श्रवण साहू, थानेशवर तारक, तुकेश साहू, प्रकाश ढींवर, राज देवांगन, देवा साहु, टकेश्वर चन्द्राकर, खुबलाल चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव, खोमन चन्द्राकर, उत्तम साहू, धनेश्वरी निर्मलकर, पालेश्वरी देवांगन, कमिथला साहू, विधा शर्मा, मुकेश पवार, प्रिंस चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहू, मिथलू बैस, खिलेन्द्र साहू, रंजन साहू सहित अनेक सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
