Uncategorized

भखारा में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात,विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

 

भखारा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भखारा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 4 जुलाई से देशभर में चल रहे जल संरक्षण अभियान का भी उल्लेख करते हुए वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा वृक्षारोपण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने आसपास के किसी तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेकर जल संरक्षण में योगदान देने की अपील की और कहा कि आज बचाई गई हर बूंद आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, झम्मन साहू, छबिलाल निर्मलकर, डुमेंद्र गैंबल, खेमलता साहू, गिरिराज साहू, पुनीत राम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!