Uncategorized

तेज रफ्तार बस ने हाइवा को मारी जबरदस्त ठोकर, 3 की मौत, 5 गंभीर

रॉयल ट्रेवल्स की बस आ रही थी जगदलपुर से रायपुर,अभनपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि, स्लीपर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर हाइवे पर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से अन्य घायलों को बाहर निकाला। बस और हाइवा के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों ही वाहन सड़क किनारे जा धंसे। फ़िलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!