Uncategorized

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण,निरूद्ध बंदियों से भेंट कर उनके विधिक व अन्य समस्याओं से हुए अवगत

जिला जेल धमतरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकुमार तिवारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी द्वारा 30 जून को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल के सभी बंदी बैरकों का निरीक्षण कर जेल में निरूद्ध बंदियों से उनके विधिक एवं अन्य समस्याओं से अवगत होते हुए जेल के समस्त प्रभाग जेल अस्पताल, पाकशाला, स्कूल, वीडियों काफ्रेसिंग कक्ष, विधिक सहायता कक्ष का भ्रमण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान एन. के डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, एवं जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!