Uncategorized

जिला अस्पताल में बीते 10 माह में पहुंचे डेढ़ लाख मरीज

वर्ष 2023-24 में हुआ था 2 लाख 21 हजार 422 मरीजों का उपचार

चालु वित्तीय वर्ष में अब तक कम रही है मरीजों की संख्या

धमतरी। धमतरी जिला अस्पताल में चालु वित्तीय वर्ष में गत वर्ष की तुलना में मरीजों की संख्या घटी है। हालांकि वर्तमान वित्तीय वर्ष पूरा होने में समय है। लेकिन फिर भी गत वर्ष की तुलना में मरीजों का आकंड़ा कम ही रहा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला अस्पताल में 2 लाख 21422 मरीजों का उपचार हुआ था। वहीं वर्ष 2022-23 में 1 लाख 64112 मरीजों का उपचार हुआ था। वहीं चालु वित्तीय वर्ष में जनवरी 2025 तक 1 लाख 50680 मरीजों का ही उपचार हो पाया है। ऐसे में यह चिंतन का विषय है कि जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के बाद भी मरीजों की संख्या क्यों घट रही है। शेष दो महीने फरवरी और मार्च माह के बाद भी गत वर्ष के आंकड़े के करीब भी मरीज इस साल जिला अस्पताल नहीं पहुंचेंगा।
ज्ञात हो कि धमतरी जिला अस्पताल में धमतरी के अतिरिक्त बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग के साथ ही बस्तर क्षेत्र के कई मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद में पहुंचते है। अस्पताल की ओपीडी रोजाना 500 से अधिक होती है यहां सुविधायें बढ़ी है लेकिन सुविधाएं का लाभ उम्मीद के अनुरुप मरीजों को नहीं मिल नहीं मिल पा रहा है। दरअसल यहां सिटी स्केन मशीन लगाया गया है लकिन नियमित रेडियों लॉजिस्ट की कमी और पुराने मॉडल की सिटी स्केन होने के कारण कई बीमारियों में लाभप्रद नहीं है। वहीं यहां वेटिंग काफी ज्यादा रहता है। इसलिए इमरजेंसी में महंगी फीस चुका कर गरीबों को निजी सेंटरों से सिटी स्केन कराना पड़ता है। अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के कई पद भी रिक्त है। यहां संविदा के भरोसे काम चलाया जा रहा है। अस्पताल में बेड की कमी भी खलती है। पूर्व में कई बार जिला अस्पताल को 300 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने या मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विशेष सौगात स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक धमतरीवासियों को नही मिली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!