Uncategorized

विकास शुल्क की राशि क़े उपयोग मे भेदभाव का आरोप लगा कांग्रेसी पार्षद बैठे धरना पर

विकास शुल्क की राशि पर भेदभाव का आरोप लगा कांग्रेसी पार्षद धरना में बैठ गए कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि कुछ दिन पहले कार्य आदेश जारी किया गया.उस कार्यादेश में भाजपा पार्षदों के वार्डो में विकास कार्य ज्यादा होने का आरोप कांग्रेसी पार्षदों ने लगाया , जबकि कांग्रेस के आठ पार्षदों में केवल तीन वार्डो में कार्य आदेश होना बताया । शहर की 40 वार्ड की जनता जब बराबर टैक्स और शुल्क जमा करती है तो नगर निगम द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव क्यों किया जा रहा है । धरना स्थल पर नेता नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता विष्णु देवांगन पार्षद योगेश लाल सुमन मेश्राम ,उमा भागी ध्रुव,पूर्णिमा गजानंद रजक, रामेश्वरी कोसरे उपस्थित रहे.

पूरे शहर की जनता ने मुझे महापौर चुना है, सभी वार्डो का समुचित विकास प्राथमिकता है-रामू रोहरा

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि निगम क़े पिछले कांग्रेस क़े कार्यकाल मे भेदभाव होता था. पिछले बार पार्षद को महापौर बनाया गया था इस बार मुझे पूरे शहर की जनता ने महापौर चुना है. विकास मे कंही भेदभाव नहीं हो रहा है. शहर क़े पूरे वार्डो का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!