Uncategorized

जिला साहू समाज की हुई बैठक महत्वपूर्ण विषयो पर हुई चर्चा,माँ कर्मा जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा व कार, बाइक रैली

जिला साहू संघ धमतरी कार्यालय हेतु लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने की 100 कुर्सी देने की घोषणा

बुधवार को जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू की अध्यक्षता में एवं कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत किया गया जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी गण तहसील अध्यक्ष के विशेष उपस्थिति में निम्न प्रस्ताव व कार्य योजना तैयार की गई है. जिनमे सर्वप्रथम हमारे आराध्य देवी भक्त संत माता कर्मा के जन्म उत्सव कार्यक्रम जिला साहू संघ धमतरी के संयोजन में विशाल शोभा यात्रा 11 बजे एवं बाइक और कार रैली 3 बजे 15 मार्च को किया गया है जिसमें जिला के प्रत्येक गांव से 20 युवकों को मोटरसाइकिल के साथ एकलव्य खेल परिसर में उपस्थित होना है. उसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली को प्रारंभ किया जाएगा जो सदर बाजार होते हुए अर्जुनी चौक तक वापस होकर रुद्री रोड में भक्त कर्मा माता प्रतिमा की पूजा अर्चना कर यह रैली हेरिटेज भवन तक प्रस्थान करेगी उसके बाद वहां साहू समाज के द्वारा फिल्मी नायक नायिकाओ का सम्मान किया जाएगा. उद्बोधन जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू ने किया विशेष रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित लेख राम साहू संरक्षक मंडल पूर्व विधायक कुरूद ने समाज को संदेश दिया कि प्रथम नेत्र शिविर का आयोजन लेखराम साहू के जिला अध्यक्ष बनने के बाद किया गया धमतरी जिला को शासन के तरफ से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. मुझे राज्यसभा के लिए पूरा साहू समाज सहयोग दिए आप सबका प्रस्ताव दिल्ली तक गुंजा उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं 2003 में प्रथम छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रथम जिला अध्यक्ष साहू समाज का बना सामाजिक संगठन को मजबूती देने के लिए कर्मा जयंती मनाने के लिए मुझे बुलाया इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं 15 मार्च को कर्मा जयंती के विशाल बाइक और कार रैली को वृहद रूप से मनाने पर बल दिया जाएगा जिला साहू संघ धमतरी के कार्यालय के लिए साहू समाज के मांग पर ध्यान रखते हुए लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने 100 कुर्सी देने की घोषणा की. बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू महामंत्री विजय साहू कोषाध्यक्ष संत कुमार किरण लोकेश्वर साहू कमलेश्वर साहू अरुण साहू अध्यक्ष जिला युवा प्रकोष्ठ वीरेंद्र साहू यशवंत साहू निर्मला साहू रेखा साहू अनीता साहू रोशन साहू लीलाराम साहू घनाराम साहू व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष सीमंत साहू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जागृति साहू एवं अन्य पद अधिकारी गण उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!