Uncategorized

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में महिला मरीज ने की खुदकुशी

सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

धमतरी।बुधवार की दोपहर उस वक्त हडकंप मच गया जब सूचना मिली कि जिला अस्पताल के प्रथम स्थल में स्थित बर्न वार्ड में एक महिला मरीज ने खुदकुशी कर ली है।तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोपाबेड़ा जिला कोंडागांव निवासी दशोमती नेताम 20 वर्ष पिता सायतु नेताम धमतरी के एक राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। खाना बनाते समय झुलसने पर उसे 10 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। उसके साथ उसकी बहन जगमती सोरी भी थी। आज 11 मार्च की दोपहर वह बाथरूम गई हुई थी। लंबे समय तक नहीं आने पर दोपहर लगभग 1 बजे बहन ने जाकर देखा तो दशोमति गमछा के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना पर हडकंप मच गया। तत्काल अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ यूएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ टोंडर, हॉस्पिटल सलाहकार सहित अन्य स्टाफ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की जांच की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!