Uncategorized

विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने किया तत्काल मामला दर्ज

सिर पर चोट लगने से एक व्यक्ति को किया गया रिफर, तीन आरोपियों के विरुद्ध किया गया अपराथ पंजीबद्ध

थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम लुगे में विजयादशमी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी।

कार्यक्रम में माता शीतला मंदिर की डांग बिना पुजारी की सूचना या अनुमति के निकाले जाने से एक पक्ष नाराज हो गया। इसी नाराजगी को लेकर 3 अक्टूबर को ग्राम के ही द्वारिका प्रसाद नेताम द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संदेश डाला गया।इस संदेश से क्षुब्ध होकर दूसरा पक्ष उक्त युवक के घर पहुँचा, लेकिन युवक के न मिलने पर घटना बढ़ गई। उसी दिन रात्रि लगभग 9 बजे दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने आए और मारपीट की स्थिति निर्मित हुई। मारपीट में द्वारिका प्रसाद एवं वीरेन्द्र साहू के सिर में चोट आई, जिनमें से वीरेन्द्र साहू को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रिफर किया गया। वहीं विपक्षी समूह के चार लोगों को साधारण चोटें आईं।प्रार्थी शेखर साहू पिता पुलस्त राम साहू 31 वर्ष निवासी ग्राम लुगे के रिपोर्ट पर थाना मगरलोड द्वारा तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया जिस पर से आरोपी चेतन साहू पिता पुखराज साहू 33 वर्ष,ओंकार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू 40 वर्ष,चोखेलाल साहू पिता स्व.तीजू राम साहू 43 वर्ष सभी निवासी ग्राम लुगे, थाना मगरलोड,जिला धमतरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!