Uncategorized

नगरी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक हुई


नगरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी ईकाई की मासिक बैठक रावण भाटा नगरी के सामने स्थित कार्यलय में हुई। बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश संरक्षक जीवन नाहटा, जिला अध्यक्ष गोपी कश्यप, उपाध्यक्ष अशोक संचेती, मीडिया प्रभारी अंगेश हिरवानी, सलाहकार अभिनव अवस्थी, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महासचिव राजू पटेल, कोषाध्यक्ष उत्तम साहू, मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू, सोशल मीडिया प्रभारी नारद साहू, मिथलेश साहू, गोलू मंडावी सहित पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश संरक्षक जीवन नाहटा ने कहा कि इस संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को एक मंच देना, साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान हेतु समुचित प्रयास करना तथा पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। कार्यकारिणी के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित में सक्रिय और पारदर्शी कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!