Uncategorized

रोटरी क्लब के तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं डॉक्टर-सीए सम्मान समारोह का सफल आयोजन

डीएफओ श्री कृष्ण जाधव ने भी रक्तदान कर लोगो को किया रक्तदान के प्रति प्रेरित

धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी एवं इनरव्हील क्लब धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में फिट लाइफ जिम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं सीए का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं। विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान उनकी निस्वार्थ सेवा को देश कभी नहीं भूल सकता। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उद्योग-व्यापार को सही दिशा देने तथा वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। डीएफओ श्री कृष्ण जाधव ने भी रक्तदान कर लोगो को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया.
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षगण, वरिष्ठ रोटेरियन, इनरव्हील क्लब की सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी एवं इनरव्हील क्लब आगे भी सर्विस अबव सेल्फ की भावना के साथ समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!