पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर (पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव) के सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर दी गई विदाई

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्ति होने पर आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस मानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उन्हें विदाई दी गई। श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर वर्ष 1991 में सूबेदार के पद पर पुलिस विभाग में भरती होकर विभिन्न जिलों जैसे जिला रायगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, महासमंुद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, आर.टी.ओ. रायगढ़, आर.टी.ओ. कबीरधाम, आर.टी.ओ. रायपुर, जिला गरियाबंद, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पदस्थ रहें इन जगहों में अपने कार्यो का अच्छा प्रदर्शन करते हुए सूबेदार से रक्षित निरीक्षक फिर उप पुलिस अधीक्षक तदोपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर सफलतापूर्व कार्य किये और वर्तमान में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा पुलिस विभाग को लम्बी सेवा देने के पश्चात उनके सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस मानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री बालाजी राव द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट़ कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंादगांव श्री कीर्तन राठोर, न.पु.अ. श्री एलेक्जेंडर किरो, डी.एस.पी.श्री के.पी.मरकाम, डी.एस.पी.श्री अम्ब्रोस कुजुर, डी.एस.पी.श्री ब्रीजेश सिंह भदौरिया, डी.एस.पी.श्रीमती मीना चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर, सी.डी.आई. श्री विक्रम बघेल एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
