सिटी कोतवाली व भखारा पुलिस की कार्यवाही में 159 पौवा शराब के साथ महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
त्योहारी सीजन से पहले अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा - नयापारा धमतरी एवं भखारा में दबिश देकर करीब 13,760 रूपये का मशरूका जब्त

कोतवाली पुलिस ने पॉइंटर भेजकर महिला तस्कर को दबोचा,भखारा पुलिस ने शराब भट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग, निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली एवं थाना भखारा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 159 पौवा देशी शराब जब्त कर महिला समेत 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पॉइंटर भेजकर नयापारा में महिला शराब तस्कर को दबोचा
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर गली, नयापारा में एक महिला घर के पीछे गली में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए आरक्षक को सादे कपड़ों में 200 रूपये का नोट देकर पॉइंटर (डमी ग्राहक) बनाकर भेजा गया। शराब बिक्री की पुष्टि होते ही पुलिस टीम एवं महिला पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर महिला आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी चित्ररेखा मानिकपुरी पति मन्नूदास मानिकपुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी गार्डन चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी, हाल मुकाम शीतला मंदिर गली नयापारा, महात्मा गांधी वार्ड धमतरी शामिल है. आरोपी से 17 पौवा देशी प्लेन मदिरा, 32 पौवा देशी मसाला (रोमियो) मदिरा एवं 01 पौवा टेस्ट परचेज शराब, कुल 49 पौवा (8.82 बल्क लीटर)।
शराब की कीमत 4,640 रूपये सहित बिक्री रकम 400 रूपये एवं टेस्ट परचेज की रकम 200रूपये कुल 4,960 रूपये का मशरूका जब्त किया गया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 212/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
शराब भट्टी के पास 110 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देशी शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को अवैध शराब सहित रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी प्रकाश साहू पिता नारद राम साहू, 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, भखारा, थाना भखारा, शामिल है. आरोपी से 110 पौवा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 8,800रूपये है। जब्त किया गया है.
इस मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
दोनों कार्यवाही में महिला समेत कुल 02 आरोपी गिरफ्तार, कुल 159 पौवा देशी शराब (लगभग 28.6 बल्क लीटर) तथा लगभग 13,760 रूपये का कुल मशरूका जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।