Uncategorized

कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के हाथो कुरूद में नशा मुक्ति केंद्र का हुआ लोकार्पण

मातृशक्तियों के मांगों को लेकर नशा मुक्ति के लिए विशेष प्रयासरत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ कुरूद नगर के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है.विधायक अजय चंद्राकर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन के द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित एनजीओ शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा केनाल रोड में आदिवासी भवन में संचालित किया जा रहा है.जिसका विधिवत नशा मुक्ति केन्द्र का लोकार्पण के मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर कुरूद विधायक, अध्यक्षता ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, विशिष्ट अतिथियों में गौकरण साहु ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री लोकेश्वर सिन्हा के आतिथ्य में 15 अगस्त को संपन्न हुआ.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर इस पुण्य अवसर पर कहा नशा केन्द्र के साथ साथ नशा को छोड़ने के लिए स्वयं की इच्छा शक्ति ज़रूरी है उन्होंने नशा संबंधी अनेकों टिप्स दिये और लोगों को समाज के पुण्य सेवा में जुड़ने का आग्रह किये, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कुरूद नगर में इस अभियान के लिए अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रहे है, माता-बहने भी निरंतर सहयोग कर रही है, कुरूद वासियों से अनुरोध करती हूँ इस सामाजिक आंदोलन से हमारा कुरूद एक दिन सबसे सुंदर और समृद्ध होगा, नगर-क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाइयाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे का कृतज्ञता व्यक्त करते है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!