Uncategorized

सुशासन तिहार के मंच से की गई घोषणाएं 100 दिन में हुई स्वीकृत

धमतरी की जनता मुख्यमंत्री का श्रीफल और लड्डुओं से करना चाहती है स्वागत

*विगत वर्ष के स्वीकृत कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री को मंच पर दिया गया था अभिनंदन पत्र*

विगत 17 मई को धमतरी के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के मंच से सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों एवं धमतरी की जनता के बीच धमतरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की थी। इनमें से प्रमुख कार्य जैसे लक्ष्मी निवास से विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए नहर नाका चौक तक गौरवपथ निर्माण तथा अंबेडकर चौक से रुद्री रोड तक फोर लेन सड़क सहित लगभग 450 करोड़ की सौगातों की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। ये छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस का प्रमाण है कि घोषणाओं को अभी 100 कार्यदिवस भी पूर्ण नहीं हुए हैं और सभी कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा दी जा चुकी है। यही भाजपा की डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की रफ्तार है, इसके पूर्व की सरकार में मंच से घोषणाएं होती थी परंतु फाइलों में गुम हो जाती थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के विशेष प्रयासों से राज्य में विकास को नई गति मिली है। धमतरी नगर की जनता की ओर से सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी , कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा, शशि पवार, कविंद्र जैन, रोहिताश मिश्रा, अरविंदर मुंडी, तारेंद्र चंद्राकर सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा उसी मंच पर पिछले वर्ष अधोसंरचना, पुलझ्रपुलिया एवं अन्य मद में धमतरी विधानसभा में कराये गए लगभग 250 करोड़ के कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र देकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया था। इस बार भी धमतरी की जनता मुख्यमंत्री को धमतरी आमंत्रित कर श्रीफल और लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत करना चाहती है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ये सिद्ध किया है कि यदि इच्छा शक्ति प्रबल हो और जनता के प्रति सरकारें संवेदनशील हो तो विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!