Uncategorized

महापौर रामू रोहरा की अध्यक्षता में निगम एमआईसी की हुई बैठक, विभिन्न एजेंडो व निगम बजट पर हुई चर्चा


धमतरी। धमतरी नगर निगम की मेयर इन कांउसिल (एमआईसी) की बैठक सुबह 11 बजे से महापौर के कक्ष में प्रारंभ हुई। जहां विकास के विभिन्न मुद्दों के संबंध में महापौर रामू रोहरा की अध्यक्षता में चर्चा हुई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में एमआईसी सदस्य हिमानी भागवत साहू पार्षद लालबगीचा वार्ड, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नीलेश लुनिया पार्षद सदर उत्तर वार्ड, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, विजय मोटवानी पार्षद आमापारा वार्ड, आवास एवं पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, अखिलेश सोनकर पार्षद विंध्यवासिनी वार्ड, जल कार्य विभाग, श्याम लाल नेताम पार्षद बठेना वार्ड, राजस्व एवं बाजार सलाहकार समिति, विभा चन्द्रकार पार्षद स्वामी विवेकानंद वार्ड, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नरेन्द्र रोहरा पार्षद सुन्दरगंज वार्ड, पुर्नवास एवं नियोजन विभाग, युगल किशोर (पिंटू यादव) पार्षद बनियापारा वार्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!