Uncategorized

नपं कुरुद अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने जीत के बाद जनता का जताया आभार

कुरूद में पुनः काम करने की नई ज़िम्मेदारी देने के लिए कुरूद नगर के जनता को प्रणाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार ज्योति भानू चंद्राकर ने जताया. उन्होने कहा कि कुरूद नगर में कुशासन को सुशासन में बदलने के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी है, मोदी कीं गारंटी मे विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को नगर पंचायत कुरूद मे निरंतर आगे बढ़ायेंगे, हमारे चार पार्षद प्रत्याशीगण 4 वोंट, 8 वोंट,10 वोंट और 10 वोंट से पीछे रह गये, उसके लिए संवेदना व्यक्त करती हूँ, बहुमत कम है किंतु कुरूद के विकास को आगे बढ़ाने के लिए विपक्षी साथियो का मदद लेकर कार्य करेंगे. भ्रष्टाचार, नशा के खिलाफ हर वार्डों में महिला कमांडो बनायेंगे, माता-बहनों और कुरूद के जनता सहित जनप्रतिनिधियों का सदैव सम्मान होते रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!