Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत मगरलोड क्षेत्र में एग्रीस्टेक के लिए विशेष शिविर

सहकारी समितियों में 17 से 19 सितंबर तक किसानों को मिलेगी एग्रीस्टेक संबंधी सुविधा

धमतरी- सेवा, सुशासन और जनसुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान वर्ष सेवा’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मगरलोड क्षेत्र में किसानों को एग्रीस्टेक कार्ययोजना से जोड़ने तथा आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए सहकारी समितियों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 17, 18 एवं 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से निर्धारित सहकारी समितियों में आयोजित होंगे।
शिविरों का उद्देश्य किसानों को एग्रीस्टेक से संबंधित कार्यों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा कृषि संबंधी जानकारी एवं सेवाओं को सुगम बनाना है। शिविरों में संबंधित क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी, कृषक मित्र एवं कोटवार उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
मगरलोड क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिंगपुर के अंतर्गत गिरोलाडीह, बोईरगांव, मोहेरा एवं मुरूमडीह के किसानों के लिए शिविर आयोजित होगा। यहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवेन्द्र नेताम, पटवारी चैतन्य नेताम एवं सीएससी संचालक विष्णु निर्मलकर सहयोग देंगे।
इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुलगांव में मुलगांव, पिपरौद एवं सरईरूख क्षेत्र के किसानों के लिए शिविर होगा। यहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब नेताम, पटवारी कमलनारायण ध्रुव एवं सीएससी संचालक लेमन साहू उपस्थित रहेंगे।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मगरलोड में मगरलोड एवं बुढाराव क्षेत्र के किसानों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें श्री सूरज कुमार देवांगन, पटवारी श्री हलेश्वर नेताम एवं सीएससी संचालक श्री भारत निषाद सहयोग करेंगे।
वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बेलरदोना में जलकुंभी क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा। यहां श्री वेदव्यास सूर्यवंशी, पटवारी श्री अंकुर ध्रुव एवं सीएससी संचालक सहयोग प्रदान करेंगे।
प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर एग्रीस्टेक संबंधी कार्यों का लाभ उठाएं। ‘सेवा संकल्प अभियान—25 वर्ष सेवा’ के माध्यम से शासन की सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और किसानों सहित ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!