Uncategorized

धान उपार्जन में धमतरी अग्रणी: 698 करोड़ से अधिक की खरीदी, 55 हजार किसानों को भुगतान

किसानों को राहत: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, प्रशासन की सख्त निगरानी

धमतरी- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। किसानों की सुविधा, त्वरित भुगतान एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सतत निगरानी बनाए हुए है।
जिले में कुल 74 सहकारी समितियों के माध्यम से 100 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी की जा रही है। इस वर्ष 1,29,358 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,26,826.38 हेक्टेयर है।अब तक की धान खरीदी की स्थिति 15 नवम्बर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 2,94,565 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का समर्थन मूल्य 698.39 करोड़ रुपये है।
अब तक 61,463 किसानों ने धान का विक्रय किया है, जिनमें से 55,704 किसानों को 631.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।धान उठाव एवं शेष भंडारण अब तक 57,632 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केन्द्रों में 2,36,933 मीट्रिक टन धान शेष है।

कस्टम मिलिंग की प्रगति

उपार्जित धान के निराकरण हेतु जिले में 167 पंजीकृत राइस मिलें हैं। इन मिलों को कुल 7,93,808 मीट्रिक टन धान की मिलिंग अनुमति जारी की गई है।
धान उठाव के लिए अब तक 1,12,514.60 मीट्रिक टन का डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध 57,632 मीट्रिक टन धान का वास्तविक उठाव हो चुका है।

आगामी खरीदी की तैयारी

26 दिसंबर 2025 को होने वाली खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुव्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही

मंडी अधिनियम 1972 के तहत अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अब तक 3,476 कृषकों से संबंधित 113 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।इन मामलों में 15,443.25 क्विंटल धान में से 4,844.70 क्विंटल धान जप्त किया गया है तथा 02 वाहन जब्त किए गए हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!