Uncategorized

बनियापारा में कई लोगो को डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर किया जांच उपचार

निगम द्वारा लिकेज तलाशने व सुधार हेतु किया गया प्रयास

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों ने किया घर-घर सर्वे

धमतरी। शहर में कल जनजनित रोग डायरिया की शिकायत सामने आई जिसके पश्चात निगम व स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड नजर आया।
बता दे कि बनियापारा वार्ड अन्तर्गत शिव चौक से दुर्गा चौक रोड के आसपास लगभग सात घरों में डायरिया के मरीज मिलने की खबर से लोगो में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड में नल विगत पखवाड़े भर से शुरुआत में गंदा पानी आ रहा था इसलिए डायरिया फैलने का कारण इसे माना जा रहा है। लेकिन निगम द्वारा रोजाना पानी की जांच की जाती है जिसमें पानी दूषित नहीं पाया गया है। लेकिन डायरिया फैलने की सूचना पर निगम ने एहतियातन पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की तलाश की गई और सुधार कार्य कराया गया। अब एक ही इलाके में कई घरों में डायरिया के मामले सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। इधर डायरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के माध्यम से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। लोगों से डायरिया के साथ उल्टी-दस्त, पेट संबंधी परेशानी और अन्य लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही स्वच्छता और दूषित पानी से बचाव के संबंध में समझाइश दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा भोजन और पेयजल को दूषित होने से बचाने की सलाह दी है। सर्वे के माध्यम से यह भी पता लगाया जा रहा है कि वार्ड में बीमारी के और कितने संभावित मामले हैं। वार्डवासियों का यह भी कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को वार्ड में कैम्प लगाना चाहिए तथा घरों में क्लोरिन दवा का भी वितरण किया जाना चाहिए, वार्ड में जितने भी स्थानों पर पाइप लाइन नाली से होकर गुजरी है सभी को नाली से दूर किया जाना चाहिए।

”बनियापारा वार्ड में कुछ लोगो को पीलिया की शिकायत मिली थी जिसके पश्चात एतिहातन जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा जाकर लीकेज का पता लगाने कार्य शुरु किया गया। निगम जनहित के प्रति गंभीर है। ÓÓ
पीसी सार्वा
उपायुक्त, नगर निगम धमतरी

”बनियापारा वार्ड में डायरिया की शिकायत सामने आई थी जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम भेजकर मौके पर मरीजों का जांच उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो को सुरक्षा, सावधानियां के प्रति जानकारी दी गई है। ÓÓ
यूएल कौशिक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!