Uncategorized

आजमानी ने पीएम आवास हेतु जताया आभार, लक्ष्मण पहलवान ने कुश्ती कार्यक्रम के संबंध में की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से चर्चा


धमतरी। देवेन्द्र सिंग आजमानी को शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिली है जिससे वे अत्यंत हर्षित हैं,इस खुशी को साझा करते हुए उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू से मिलकर राज्य सरकार के प्रति आभार जताया एवं उनका भी धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने रंजना साहू की सक्रियता की तारीफ की। लक्ष्मण साहू के आमंत्रण पर उनके प्रतिष्ठान पहुंची श्रीमती साहू से लक्ष्मण पहलवान ने आगामी वृहद कुश्ती आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी और धमतरी में कुश्ती कुश्ती को आगे बढ़ाने एवं पहलवानों को हमेशा सहयोग करने के लिए उनका आभार किया और दोनों के मध्य धमतरी के कुश्ती सहित अन्य खेलों में युवाओं को और व्यवस्था मिले जिससे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले के युवा सभी प्रकार के खेलों में अपना परचम लहराएँ इसकी चर्चा हुई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!