Uncategorized

बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए गठबंधन को सुशासन हेतु भारी बहुमत से चुना है – इंदर चोपड़ा

पूर्व विधायक ने बिहार विस मे मिले ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद भाजपा खेमे मे हर्ष का माहौल है.इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने बिहार की जनता को हृदय से धन्यवाद दिया है । बता दें कि एनडीए ने कुल 243 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। श्री चोपड़ा ने इस सफलता को सुशासन, विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक न्याय की अभूतपूर्व जीत करार दिया. उन्होंने आगे कहा बिहार में सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जनकल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।आगे कहा कि मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं. श्री चोपड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में एन डी ए बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिलेगा.बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों से प्रभावित व प्रसन्न है। शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अपराधिक तत्वो कार्रवाई व जीरो टारलेंस की नीति को जनता ने फिर अपना जनमत दिया है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, अपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई व जीरो टारलेंस की नीति को जनता ने एक बार फिर अपना जनमत दिया है.पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा बिहार में फिर सुशासन की सरकार बनेग.पहले राजद युग मे महिलाएं असुरक्षित थी अपराध चरम पर था व्यापार गुंडो के संरक्षण चलाना पड़ता था। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे थी। शासकीय ठेको पर बाहुबलियों को कब्जा था। सुविधाएं सिर्फ नेताओं तक सीमित था, लेकिन एन डी ए व नीतिश कुमार के नेतृत्व में नया बिहार गढ़ा गया। जंगल राज से लोकतंत्र स्थापित किया गया। सुशासन को प्राथमिकता दी गई। विकास का मॉडल तैयार किया गया। पहले बिहार को सिर्फ अपराध व पिछड़ेपन के कारण जाना था, लेकिन अब बिहार विकास के पथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज महिलाएं स्वयं को सुरक्षित कर रही है। निर्भिक होकर व्यापार हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी सुविधाएं बेहतर हुई है। जनता ने इन्ही चीजो को तुलना कर भारी मतदान भाजपा गठबंधन के पक्ष में किया है। एक बार फिर जनता ने भाजपा व जद यु सहित अन्य सहयोग दलो के गठबंधन को सुशासन को बनाए रखने चुना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!