Uncategorized

दरगहन में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन

गायत्री परिवार का यज्ञ एवं संस्कार अभियान, नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प


धमतरी। गायत्री परिवार द्वारा जन्म शताब्दी संकल्प कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे यज्ञ एवं संस्कार अभियान के अंतर्गत ग्राम दरगहन में तीन दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। जिसमें 115 परिजनों के विभिन्न संस्कार नि शुल्क संपन्न कराया गया। कथा वाचक युग पुरोहित नारायण कौशिक ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से संस्कार कराने से हमारे चरित्र, चिंतन एवं व्यवहार में पवित्रता एवं शुद्धता आती है। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि माता-पिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की अपने पुत्रों को संस्कार वान बनाकर समाज निर्माण में सहायक बने। आयोजन में 115 परिजनों का संस्कार कराया गया। जिसके अंतर्गत गुरु दीक्षा 28 , पुंसवन 10 , विद्यारंभ 35 ,मुंडन 7 एवं विवाह दिवस संस्कार 35 हुआ। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने आयोजन समिति के प्रमुख जगदीश राव, मनीराम साहू, रामनारायण साहू,सिया राम साहू, सरपंच श्रीमती चुनेश्वरी साहू,बोहरिक राम ध्रुव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!