Uncategorized

पुलिस जवानों की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुई ब्राह्मण महिला मंच धमतरी की टीम

समिति द्वारा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि-बरखा शर्मा अध्यक्ष महिला मंच


धमतरी। स्थानीय बनिया पारा तहसील ऑफिस के पीछे पुराना पुलिस लाईन धमतरी स्थित हनुमान गुड़ी मंदिर सेवा समिति एवं वार्डवासियों के प्रयास से धमतरी जिले से नक्सली हमले में शहीद 36 जवानों की श्रधंजलि में आयोजित 9 दिवसीय भागवत कथा आयोजित की गई हैं जहां व्यास पीठ से पण्डित युवराज शिवकुमार वत्स जी के मुखारविंद से संगीतमय कथा सुनाई जा रही हैं जहां छटवे दिन बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण की बाललीला, रास एवं महारास की मनमोहक कथा सुनाई गई , ब्राह्मण महिला मंच ने स्थल में लगी वीर जवानों की तैलचित्र पर पुष्प अर्पण किया गया वही ब्राह्मण महिला मंच अध्यक्ष बरखा शर्मा ने कहा कि हनुमान गुड़ी सेवा समिति द्वारा हमारे जिले के शहीद जवानों की पावन स्मृति मे उन्हें सार्वजनिक रूप से इस प्रकार का आयोजन करना सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के साथ सच्ची श्रद्धांजलि हैं ऐसी पहल करना ही अनुकरणीय कार्य हैं ऐसे पुनीत कार्य में उपस्थित होना ही प्रभु का आशीर्वाद हैं,कथा में ब्राह्मण महिला मंच की अध्यक्ष बरखा शर्मा, सीमा चौबे, साक्षी शर्मा,प्रतिमा पाण्डेय,प्रीति तिवारी,आयुषी पाण्डेय, विशाखा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा,ज्योति शर्मा, दीपिका शर्मा, प्रेरणा पाण्डेय शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!