Uncategorized

राज्य सभा सांसद व राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा संगीता यादव से भाजपा नेत्री डॉ बीथिका विश्वास ने सौजन्य भेंट

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने की डॉ विश्वास के बंगाल चुनाव प्रचार के प्रयासंो की सराहना


धमतरी। भाजपा नेत्री डॉ बीथिका विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद ,राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं पश्चिम बंगाल इलेक्शन प्रभारी महिला मोर्चा संगीता यादव के छत्तीसगढ़ प्रवास पर होटल मे फेयर में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के साथ महिला मोर्चा की बहनों ने आत्मीय एवं सौजन्य मुलाकात किये। इस अवसर पर भाजपा नेत्री डॉ बीथिका विश्वास भी मौजूद रही। संगीता यादव पश्चिम बंगाल इलेक्शन को याद करते हुए कहा कि यह इलेक्शन उनके लिए ऐतिहासिक रहा। प्रभारी के रूप मे विषम परिस्थितियों में बहनों के साथ काम करने का जो अनुभव प्राप्त हुआ वह जीवन में आगे भी राजनीति में बहुत ही उपयोगी एवं प्रेरणादाई रहेगा। विभा अवस्थी ने उन्हें शाल भेंट कर छत्तीसगढ़ आने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किए। इस दौरान संगीता यादव ने भाजपा नेत्री डॉ बीथिका विश्वास एवं मिली बनर्जी का जिक्र करते हुए विभा अवस्थी से कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा नेत्री डॉ बीथिका विश्वास और मिली बनर्जी के द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय रहा। इस अवसर पर डॉ किरन सिंह एवं विद्या जी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!