Uncategorized

भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल, जनता की आवाज बनकर संघर्ष रहेगा जारी – कविता योगेश बाबर


धमतरी। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कविता योगेश बाबर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की व्यवस्था तथा अन्य जनसमस्याओं से प्रदेश की जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। कविता योगेश बाबर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली बिल और स्मार्ट मीटर सहित आमजन से जुड़े सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयासरत हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर वे निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कविता योगेश बाबर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। वे कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग के बल पर कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और हर स्तर पर लोगों की आवाज़ बनने का कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!