Uncategorized

एसपीएन स्टार, शैडो स्ट्राइकर्स, श्री राम हॉस्पिटल व समक्ष इलेवन ने जीते मुकाबले

एमपीएल कप सीजन 4 के तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

संरक्षक पंडित राजेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शशांक मिश्रा ने प्रदान किये मैन आफ द मैच पुरुस्कार

धमतरी। एमपीएल कप 2026 का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक देर रात तक अपनी नजरें मैच पर टिकाए रहे। कल 4 बड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों का अद्भुत जुनून देखने को मिला।
पहला मैच एसपीएन स्टार वर्सेस सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएन स्टार ने 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 10 ओवरों में 8 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसपीएन स्टार ने यह रोमांचक मैच 2 रनों से जीतकर प्रतियोगिता में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच त्रिलोक वाल्मीकि रहे जिन्होने 38 रन बनाए और 1 महत्वपूर्ण विकेट लिये।
दूसरा मैच महाकाल वारियर्स वर्सेस शैडो स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया। महाकाल वारियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवरों में मात्र 55 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए शैडो स्ट्राइकर्स ने 7.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस प्रकार शैडो स्ट्राइकर्स ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। मैन ऑफ द मैच अनिल साहू रहे। जिन्होने 1.4 ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिये।
तीसरा मैच एसपी चैंपियन वर्सेस श्री राम हॉस्पिटल के मध्य खेला गया। एसपी चैंपियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 5 विकेट पर 110 रन जोड़े। जवाब में श्री राम हॉस्पिटल की टीम ने 8 विकेट खोकर अंतिम क्षणों में लक्ष्य हासिल किया। इस प्रकार श्री राम हॉस्पिटल ने इस कड़े मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैन दिव्यांश देवांगन रहे। जिन्होने 34 रनों की धुआंधार पारी खेली और 1 विकेट लिये।
चौथा मैच रैपिड फायर वर्सेस समक्ष इलेवन के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए रैपिड फायर ने 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 84 रन बनाए। जवाब में समक्ष इलेवन ने 9.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस प्रकार समक्ष इलेवन ने यह मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच कल्याण सिंह नेताम रहे। जिन्होने 2 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट लिये। सभी मैचों के मैन आफ द मैच संरक्षक पंडित राजेश शर्मा पंडित राजेन्द्र शर्मा निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शशांक मिश्रा ने प्रदान किये। इस दौरान अरुण चौधरी पार्षद कुलेश सोनी पार्षद पिंटू यादव लक्की डागा विकास शर्मा रघुवीर बघेल विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!