Uncategorized
जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे धमतरी में घूमता गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली l को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जिलाबदर निगरानी बदमाश विशाल बंजारे, 27 वर्ष साल्हेवार पारा, जो 1 वर्ष के लिए धमतरी जिले से बाहर किया गया था, बस्तर रोड सब्जी मंडी के पास बिना वैध अनुमति के घूम रहा है।सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास जिले में प्रवेश हेतु कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध होने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।उल्लेखनीय है कि आरोपी को दिनांक 10 फरवरी 2025 को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया था।