Uncategorized

बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में मगरलोड पुलिस की कार्यवाही: शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर बाइक चोर को दबोचा, भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
14 सितम्बर को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बिरझूली स्थित दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चाबी सहित खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना व सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देशी शराब भट्टी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उसे थाने लाकर गवाहों के समक्ष बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बिरझूली से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपी चन्द्रदेव ध्रुव पिता स्व. लालजी ध्रुव 40 वर्ष निवासी ग्राम राजाडेरा (पटिलापारा), थाना मगरलोड है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!