Uncategorized

धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ाने का आईजी ने दिया निर्देश

आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा का हुआ प्रथम आगमन

राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा का बुधवार को धमतरी जिले में रायपुर रेंज आईजी बनने के बाद प्रथम आगमन हुआ। पुलिस कार्यालय धमतरी कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित मिटिंग में पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह सहित राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। आईजी श्री मिश्रा ने जिले के नक्सली थाने एवं कैम्प को नक्सली गतिविधियों से निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। आईजी द्वारा नक्सल थानों की भौगोलिक जानकारी ली गई एवं एरिया के नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली गई। नक्सल थानों में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही आसूचना संकलन पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान बढ़ते अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों, नशे जुआ, सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने समेत बेहतर पुलिसिंग को लेकर निर्देश दिए गए। नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चलाने के निर्देश दिये।
युवाओं में बढ़ती नशे के जाल को पूर्णता समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही नशे का सामान बेचने वालों पर भी सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा आईजी रायपुर के द्वारा चोरी, हत्या की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा लगातार कार्यवाही करने ब्लैक स्पॉट का पहचान करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति से संबंधित राहत राशि के प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को थाने में आगंतुकों, पिड़ित,प्रार्थी,आवेदकों से शालीनता पूर्व व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।
निर्दोष व्यक्ति को ना सताये जाने एवं सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियों को आमजनों से मित्रवत व्यवहार रखने एवं अपने व्यवहार में शालीनता लाने निर्देश दिया गया साथ ही असहाय एवं पिड़ितों की मानवीय दृष्टिकोण बनाये रखें। सभी थाना प्रभारियों को अपराधों में कमी लाने एवं शिकायतों एवं पेंडिंग मामले का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिया गया।वहीं अब काम में ढिलाई बरतने वालो पर भी कार्यवाही की जाएगी। थाना स्टॉफ की मॉनिटरिंग और उनका मैनेजमेंट सही तरीके से करने के निर्देश दिए साथ ही इनके द्वारा इफेक्टिव और विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया गुम इंसान और अदम दस्ते आप बालक बालिकाओं की दर से अभी के लिए पूर्ण गंभीरता के साथ प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही हमें ट्रैफिकिंग को पूर्णता प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये।
सांप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने हेतु भी आईजी के द्वारा निर्देशित किया गया। मिटिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक धमतरी ने पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों अक्षरश: पालन करने करने के लिए आश्वस्त किये एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!