Uncategorized
धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, सिहावा पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खडपधरा के स्कूल पारा के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही सउनि. श्यामकुमार सोरी एवं सिहावा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने आरोपी हेम कुमार निषाद, पिता इतवारी निषाद, 33 वर्ष, निवासी ग्राम खडपधरा, थाना सिहावा
को सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को आतंकित करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 1 नग लोहे का धारदार चाकू विधिवत जब्त किया गया। धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

