Uncategorized

देश की नारीशक्ति अपने साथ हुआ कांग्रेस का ये छल कभी नहीं भूलेगी – जय हिन्दूजा


धमतरी। देश भर में चर्चित नारी शक्ति विधेयक कल संसद में विपक्षियों द्वारा गिरा दिया गया,भाजपा युवा नेता जय हिन्दूजा ने हुए कहा नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के लिए पूरी तरह कांग्रेस और विपक्ष जिम्मेदार है। कांग्रेस महिला विरोधी है। विपक्ष ने महिलाओं को मिलने वाले संवैधानिक अधिकार छीने हैं। दशकों तक कांग्रेस ने संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लटकाया और आखिर में गिरा दिया। मंच से महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाला विपक्ष सदन में महिलाओं के खिलाफ खड़ा हो गया। इनका असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराकर मातृशक्ति को उनका हक दिया। कांग्रेस बताए कि उसने 60 साल तक महिलाओं को ये अधिकार क्यों नहीं दिया? आज देश ने फिर एक बार कर ली कायरों की पहचान,नारी शक्ति का अपमान याद रखेगा हिंदुस्तान। हमारी संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। माँ दुर्गा, माँ काली और माँ सरस्वती के रूप में हमने नारी शक्ति को पूजा है और उसे आस्था व नेतृत्व के शिखर पर स्थापित किया है। लेकिन संसद में जो हुआ, वह अत्यंत निराशाजनक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!